नई दिल्ली, जुलाई 31 -- IPO News: आईपीओ मार्केट में दो अैर कंपनियों की एंट्री होने वाली है। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने Kay Jay फोर्जिंग्स और पोलाइट पावरटेक को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। दोनों कंपनियों ने मार्च 2026 में सेबी के पास अपने ड्राफ्ट आईपीओ पेपर जमा किए थे।Kay Jay फोर्जिंग्स आईपीओ लुधियाना की कंपनी Kay Jay फोर्जिंग्स नए शेयर जारी करके 300 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ में मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 60 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) भी शामिल होगी। कंपनी की लिस्टेड प्रतिस्पर्धी कंपनियों में रामकृष्ण फोर्जिंग्स, कल्याणी फोर्ज, Saner इंजीनियर और Rolex रिंग्स शामिल हैं। कंपनी के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। PL कैपिटल इस ...