नई दिल्ली, जुलाई 24 -- आईपीओ मार्केट में दो और कंपनियों की एंट्री हो गई है। ये दो कंपनियां- नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड और इंटेलियस रिकोड लिमिटेड हैं। इन दोनों कंपनियों को आईपीओ के जरिये फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी ने मार्च में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और उसे 23 जुलाई को सेबी की मंजूरी मिली। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह 1.44 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू होगा। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। नित्यास आईपीओ के लिए चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स क...