नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- आईपीओ मार्केट (प्राइमरी मार्केट) में इस हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। मेनबोर्ड के 6 आईपीओ बुधवार 9 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। पिछली बार 14 अक्टूबर 1996 को एक ही दिन में ठीक 6 मेनबोर्ड आईपीओ दांव लगाने के लिए खुले थे। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में यह बात प्राइम डेटाबेस के डेटा के हवाले से बताई गई है। 28 अक्टूबर 1996 को एक ही दिन में 7 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। साल 1995 से 1996 के बीच का समय आईपीओ मार्केट के लिए बेहतरीन रहा है। इस अवधि में कई दिन ऐसे रहे, जब 10 पब्लिक ऑफरिंग एक साथ बाजार में उतरे। 6 पब्लिक इश्यू में 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांबुधवार 9 सितंबर 2026 को खुलने वाले 6 आईपीओ में कंपनियां संयुक्त रूप से 4509 करोड़ रुपये जुटाएंगी। 30 साल पहले एक ही दिन में खुले ...