बलिया, जून 10 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गौरीशंकर राय की जयंती पर बुधवार को गौरीशंकर राय कन्या पीजी कॉलेज गौरीशंकरपुरम (करनई) में विचार संगोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि की। पूर्व आईपीएस अजय शंकर राय ने सभी का स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने गौरी शंकर राय स्मृति समिति का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया.

संगोष्ठी में विचारों का आदान-प्रदान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्व. राय पैसे और पिस्तौल की राजनीति वाली संस्कृति के मुखर विरोधी थे। उन्होंने आजादी के बाद का एक सपना देखा था और उसे साकार करने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका मानना था कि किसानों की समृद्धि के बिना देश में समृद्धि ...