कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कोडरमा रेलखंड पर चल रही एक यात्री ट्रेन से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। आसनसोल-गया पैसेंजर में प्रतिबंधित सामानों की निगरानी व जांच अभियान के दौरान गझंडी और दिलवा स्टेशन के बीच विभिन्न साधारण कोचों की तलाशी के क्रम में शौचालय के पास प्लास्टिक-जूट का एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिला, जिससे महुआ देशी शराब जैसी गंध आ रही थी। कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त बोरे पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर मौके पर ही बोरे को खोलकर जांच की गई, जिसमें महुआ देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 315 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 31,500 रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.