सीवान, अगस्त 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल व ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने गोरखपुर से सीवान को आने वाली पैसेंजर ट्रेन से लावारिस हालत में शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। बताया गया कि स्थानीय आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन नंबर 55042 गोरखपुर से सीवान को आने वाली पैसेंजर में अपराध नियंत्रण व निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक कोच की तलाशी के क्रम में लावारिस अवस्था में रखी शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 12.72 लीटर है जबकि इसका अनुमानित कीमत 17 हजार 260 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने जब्त शराब को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय उत्पाद विभाग को सौंप दिया। इस मामले में उत्पाद विभाग...