दरभंगा, नवम्बर 23 -- दरभंगा। आरपीएफ ने शनिवार की सुबह 6:30 बजे जयनगर से समस्तीपुर जा रही 15284 सवारी गाड़ी के एक कोच से करीब 12 लाख का गांजा जब्त किया। इसका वजन तकरीबन 24 किलो बताया गया। आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे जयनगर से समस्तीपुर जा रही 15284 सवारी गाड़ी में मार्गरक्षण ड्यूटी में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार गौतम एवं प्रधान आरक्षी सुबास चन्द्र सिंह तैनात थे। जब गाड़ी सकरी स्टेशन से करीब 06:50 बजे खुली तो एक जेनरल बोगी में सीट के नीचे दो लावारिस बैग मिले। उक्त सीट पर कोई व्यक्ति बैठा हुआ नहीं था। बोगी में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने इसे अपना होना स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उक्त दोनों बैग को टटोलकर देखा गया तो संदिग्ध वस्तु जैसा प्रतीत हुआ। अंदर से गांजा की गंध आ रही थी। इसकी सूचना वरीय पद...