कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेल थाना की पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन से लावारिस अवस्था में रखे गए अवैध महुआ शराब को जपत किया है । इस संबंध में जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया ,कि लाल बाग में जांच के दौरान वाराणसी-मेमू पैसेंजर ट्रेन में छह लावारिस बोरों से 243.650 लीटर महुआ शराब रखा हुआ था।संदेह होने पर आसपास के यात्रियों से पूछा गया तो किसी ने उस पर अपना मलिकना हके नहीं जताया। रेल थाना पुलिस ने महुआ शराब को जप्त करते हुए उसे रेल थाना कोडरमा लाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया ।जीआरपी प्रभारी ने बताया कि महुआ शराब बिहार ले जाने की तैयारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...