पैसेंजर ट्रेन में ई-रिक्शा चालक बना जहरखुरानों का शिकार
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। आसनसोल पैसेंजर में जहरखुरानों ने ई-रिक्शा चालक को नशीली चाय पिलाकर उसकी जेब से पांच हजार रुपए और जनरल टिकट निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज करके कोडरमा रेलवे पुलिस ने केस कैंट जीआरपी स्थानांतरित कर दिया। झारखंड स्थित पलामू निवासी सत्येंद्र कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि वह 21 सितंबर को अनुग्रह नारायण रोड जाने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफ़ॉर्म नम्बर सात पर खड़ी आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में बैठ गया। जहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने मेलजोल बढ़ाने के बाद सत्येंद्र को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद से कोडरमा सदर अस्पताल में होश आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.