पैसेंजर ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे थमा रेल यातायात
बदायूं, अगस्त 4 -- बिनावर (बदायूं), संवाददाता। बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने धुआं और आग पर काबू पाया। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन करीब तीन घंटे तक मौके पर खड़ी रही। इस दौरान बरेली-कासगंज रेलखंड पर चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। घटना बिनावर क्षेत्र में मालगांव रेलवे स्टेशन के आगे हुई। इंजन से धुआं उठता देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। यह भी पढ़ें- पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, संचालन तीन घंटे प्रभावित ट्रेन में मौजूद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.