बदायूं, अगस्त 3 -- बदायूं। बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी, जिसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन इंजन बदलने की प्रक्रिया के चलते रेल मार्ग पर करीब तीन घंटे तक संचालन प्रभावित रहा। मामला बिनावर थाना क्षेत्र में मालगांव रेलवे स्टेशन के आगे का है। बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में शॉर्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई। यह भी पढ़ें- सहरसा में खड़ी डेमू ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित एक बोगी जलकर खाक स्थिति भांपते ही लोको पायलट सर्वेश कुमार ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक दल और गाड़ी प्रबंधक ने फायर इंस्ट्रूमेंट से ...