कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्तूबर के बीच पैसिफिक डेफ मल्टी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। साथ ही भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी कानपुर के डॉ. अभिषेक बाजपेयी को दी गई है। प्रदेश संघ के सचिव सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बिजनौर के विवेक राणा, मैनपुरी के रोहित यादव, बरेली के रिदम शर्मा एथलेटिक्स में, गोरखपुर के आदित्य यादव बैडमिंटन में और प्रयागराज के आशुतोष शुक्ला शतरंज में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...