फतेहपुर, जनवरी 15 -- विजयीपुर। किशुनपुर थाना के पहोरा गांव के दो युवकों पर पैसे लेकर वापस न करने पर केस दर्ज किया गया है। ध्रुव सिंह निवासी कस्बा किशुनपुर ने बताया कि पहोरा गांव के रहने वाले सुंदर सिंह और पवन सिंह ने दो माह पूर्व खेत बेचने और गाड़ी लेने के नाम पर पैसा लिया था जो कि अब वापस नही कर रहे हैं। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...