मऊ, जून 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव के एक कारीगर पर मकान में दरवाजा लगाने के नाम पर 38 हजार रुपये लेने तथा काम नहीं करने का आरोप लगाने वाले पीड़ित भूपेन्द्र पाण्डेय ने एक बार फिर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचा और पुन: प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग करने पर आरोपी एवं उसके पुत्रों द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही है, जिससे उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में है। यह भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाने के नाम पर 4.67 लाख रुपये की ठगी कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने कहा कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट...