नई दिल्ली, मई 4 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट अब और भी गरमाने वाला है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में हमने कई शानदार EV लॉन्च होते देखी हैं। अब 2026 के बचे हुए महीनों में एक से बढ़कर एक गाड़ियां सड़क पर उतरने वाली हैं। अगर आप भी अपनी अगली कार के रूप में एक शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) देख रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दिग्गज कंपनियां जैसे टाटा, टोयोटा, किआ और बीवाईडी अपने नए मॉडल्स के साथ तैयार हैं। आइए जानते हैं उन 10 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो जल्द मार्केट में एंट्री करने जा रही हैं।टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला टोयोटा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV 'इबेला' उतारने की तैयारी में है। यह मारुति की 'ई विटारा' पर बेस्ड होगी, लेकिन इसकी स्टाइलिंग टोयोटा की अपनी पहचान के साथ आएगी। इसमें 49 kWh और 61 kWh के ब...