नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- भारतीय कार मार्केट में माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के लिए सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक ज्यादातर सीएनजी कारें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही आती थीं। हालांकि, अब यह ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। कार कंपनियां अब ज्यादा पावर और दमदार टॉर्क के लिए टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड सीएनजी कारें ला रही हैं। आइए जानते हैं आने वाले समय में मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रहीं ऐसी ही 7 शानदार टर्बो-सीएनजी कारों के बारे में।Mahindra XUV 3XO CNG महिंद्रा अपनी मशहूर एसयूवी XUV 3XO का सीएनजी अवतार पेश करने की तैयारी में है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलने की पूरी उम्मीद है। यह करीब 111bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। कंपनी इसमें डिग्गी की जगह बचाने के लिए गाड़ी के नीचे अंडर...