नई दिल्ली, मई 31 -- निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। इसके पास ईवी पोर्टफोलियो की एक लंबी रेंज मौजूद है। मार्केट में अपना दबदबा और नंबर-1 की पोजीशन बनाए रखने के लिए कंपनी लगातार अपनी गाड़ियों को अपडेट कर रही है। साथ ही नए मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इन कारों में ग्राहकों को 500 km से भी ज्यादा रेंज देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 4 ऐसी ही मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग टाटा इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक सेडान 'टिगोर ईवी' को नए फेसलिफ्ट अवतार में पेश करने वाली है। इस नई गाड़ी के फ्रंट में आपको बिल्कुल नए हेडलैंप्स, नया बम्पर और बंद ग्रिल देखन...