चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी सुनील ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती शाम गांव के ही अखिलेश से उसने अपना पैसा वापस मांगा। जिस पर उसने गालीगलौज करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर गुलाब यादव, विकास यादव ने आकर उसके साथ रॉड से मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। हालत गंभीर होने पर उसने सीएचसी राजापुर में इलाज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...