प्रयागराज, मई 31 -- फाफामऊ के रूदापुर गांव में रविवार को दोपहर में बीसी का पैसा मांगने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के दो युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तमंचा सटा दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद यासीर और फाफामऊ रुदापुर गांव के नौशाद अहमद के बीच बीसी का पैसा मांगने पर मारपीट हुई थी। यासीर और उसके साथी ने नौसाद पर तमंचा ताना था। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक्स पर बहाया खून, पैसै मेंगने पर चले लाठी-रॉड और चाकू; एक पक्ष के छह जख्मी यासीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...