बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। चाचा बनकर जालसाज ने एक व्यक्ति से 72 हजार रुपये का फ्राड कर लिया। ऑनलाइन रुपया भेजने का झांसा देकर शातिर ने पीड़ित का बैंक खाता खाली कर दिया। खाते रकम कटने की जानकारी होने के बाद पीड़ित को पता चला कि चाचा बनकर फोन करने वाला साइबर अपराधी था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर और पुलिस में की। एसपी के आदेश पर परसरामपुर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के बबौना निवासी संतोष पुत्र रामधीरज ने शिकायती-पत्र देकर बताया है कि गत 23 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास फोन आया। उसने कहा कि मैं तुम्हारा चाचा बोल रहा हूं, तुम्हारे खाते में पैसा भेजना है। पहले दो रुपये भेजा रहा हूं, चेक कर लो। मोबाइल को चेक करने के दौरान ही जालसाज ने अपनी बातों में उलझा ल...