छपरा, दिसम्बर 17 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई। बाइक सवार अपराधियों ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक व्यवसायी से एक लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शैलेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, वह बैंक से रुपये निकालकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एकमा डाकघर के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और अचानक धक्का देकर उसके पॉकेट से एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना इतनी तेजी से घटी कि पीड़ित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे। इस अप्रत्याशित घटना से वह हक्का-बक्का रह गया और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.