आरा, मई 22 -- -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा की शुक्रवार की सुबह की घटना -पति के बाजार जाने के बाद घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर दे दी जान -मायके वालों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच में जुटी पुलिस -भाई बोला : पहले भी होता रहा था विवाद, मौत के कारणों की जांच जरूरी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने खुदकुशी कर ली।‌ पति के बाजार जाने के बाद वह दुपट्टा के जरिए घर में लगे पंखे से लटक गयी। इससे उसकी मौत हो गयी। मृत महिला रामनगर चंदवा निवासी रंजीत कुमार सिंह की 27 वर्षीया पत्नी नेहा कुमारी थी। पति की ओर से पैसा नहीं होने के कारण घुमाने ले जाने से मना करने पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है।

मायके वालों की शिकायत इधर, महिला के मायके वालों क...