चंदौली, मार्च 8 -- चंदौली, संवाददाता। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में होली के दूसरे दिन युवा किसान की हत्या उसके ही अपने बड़े भाई ने ही साजिश रचकर कराई थी। पुलिस जांच में उसका नाम सामने आने पर कंदवा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम को उसको जलालपुर गांव स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल और एक डीवीआर बरामद किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में इस हत्याकांड का खुलासा किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कन्दवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बीते पांच मार्च को विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.