प्रयागराज, नवम्बर 4 -- झलवा निवासी एक व्यक्ति को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठग लिया गया। फर्जी कंपनी संचालकों ने उससे आठ लाख रुपये ठगे। भुक्तभोगी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। धूमनगंज के झलवा निवासी हिमांशु गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2024 में सिविल लाइंस में उसकी मुलाकात सोरांव थाना क्षेत्र में उदयपुर इस्माइलगंज के रहने वाले सूर्य कुमार मौर्य, विकास पटेल और जावेद अंसारी से हुई। तीनों ने उसे बताया कि वह प्रोग्रेसिव ट्रेडर 123 नाम की कंपनी चलाते हैं जिसका ऑफिस वजीराबाद जल्लुपुर करौंदी सोरांव में है। कंपनी में पैसे निवेश करने वालों को 120 दिन में दोगुना पैसा वापस दिया जाता है। उनकी बातों में आकर उसने छह लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये नेफ्ट के माध्यम से जाव...