नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) की नई SUV XUV 7XO लॉन्च होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। दमदार डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और प्रीमियम पोजिशनिंग की वजह से इस SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन, बढ़ती डिमांड के चलते अब XUV 7XO का वेटिंग पीरियड 12 महीने तक पहुंच गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- विदेशी बाजार में क्रेटा पर भारी पड़ी मारुति की ये SUV, एलिवेट भी रह गई पीछे महिंद्रा (Mahindra) ने XUV 7XO को 13.66 लाख से 24.11 लाख (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था, जो पहले 40,000 ग्राहकों के लिए लागू थी। कंपनी ने 14 जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। रिकॉर्ड बुकिंग बनी लंबी वेटिंग की वजह महिंद्रा (Mahindra) ने XUV 7XO की अलग-अलग बुकिंग संख्या...