मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। साहब मेरे बेटा को गिरफ्तार कीजिए। मेरी जान बचा लीजिए साहब। जी हां शहर के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला में नशे की हालत में बाप पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नूरुद्दीन की शिकायत पर उसके पुत्र सजाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ नशे की हालत में बाप से गलत तरीके से पैसा ऐंठने तथा रूपए की मांग पूरी नहीं होने पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश करने का आरोप है। पांच मार्च को पैसे नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की गई। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदि हो चुका है। उसके कारण पूरा परिवार तबाह हो गया। मानसिक और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.