जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील टीजीएस ग्राउंड, गम्हरिया में पैशनेट लेजेंड्स कप टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन पैशनेट वेटरन्स क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में एवरग्रीन वेटरन्स, लेजेंडरी वेटरन्स, विंटेज वेटरन्स और इंडियन पोस्टल सर्विसेज झारखंड की टीमों ने हिस्सा लिया।फाइनल में इंडियन पोस्टल सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226 रन बनाए। जवाब में एवरग्रीन वेटरन्स 132 रन पर सिमट गई और इंडियन पोस्टल सर्विसेज ने 94 रनों से खिताब जीत लिया।रोहित वर्मा (95 रन) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। दीपक कुमार, नीतेश झा और सुमंजित चौधरी को मैन ऑफ द मैच सम्मान मिला। निदेशक आर. वी. चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को खेल भावना के लिए महत्वपूर्ण बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.