मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता पैर में गोली लगने से घायल मरीज एसकेएमसीएच में ऑपरेशन के इंतजार में कराह रहा है। मरीज चार नंबर वार्ड में भर्ती है। मरीज को चार दिन पहले छिनतई के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी थी। गोली उसके दोनों पैर में लगी है।

घायल मरीज की कहानी गोली से घायल मरीज मनीष कुमार ने बताया कि वह कांटी का रहने वाला है। उसकी दवा की दुकान है। चार दिन पहले वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में आंधी-बारिश आने के कारण वह एक जगह रुक गया। उसी वक्त बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उसकी गाड़ी छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने दो गोली चला दी। एक गोली उसके एक पैर को भेदते हुए बाहर निकल गई, जबकि दूसरी गोली पैर में लगी हुई है। इमरजेंसी में आने बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया।

डॉक्टरों की प्रतिक्रिया डॉक्टरों ने बताया कि पैर...