पीलीभीत, नवम्बर 25 -- पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरिंग का वाल्ब खराब होने पर उसे सही करके निकले किसान की फिसल कर मौत हो गई। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। बरखेड़ा में भैसहा पर्वतपुर के पैतालिस वर्षीय गोपाल के खेत में लगी बोरिंग में फाल्ट आ गया था। इस सही करने के लिए गहरा गहरा गड्ढा खोदा गया। इसके बाद वाल्ब को ठीक करके जब गोपाल बाहर आए ही थे कि किनारे पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गए। बाहर खड़े उनके बेटे ने पुष्कर ने अन्य लोगों की मदद से उनहें बाहर निकाला। बरखेड़ा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किय गया। यहां से हायर सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.