अमरोहा, जुलाई 9 -- अमरोहा, संवाददाता। यात्रियों से खचाखच भरे डिब्बे में गोद में बच्चे को लिए शहर के रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरी महिला पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर पड़ी। हादसे में बुरी तरह घायल हुई महिला का पैर कट गया। उसका एक साल का मासूम बेटा भी गंभीर घायल हो गया। आरपीएफ ने महिला और उसके बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेसुध मां की हालत पर रोते-बिलखते बच्चे को देखकर अस्पताल स्टाफ का दिल पसीज गया। डॉ. अनुराग सैनी ने महिला की जान बचा ली。 यह भी पढ़ें- Purnia News: डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के दोनों पैर कटे, हालत गंभीरमहिला की यात्रा बिहार के अररिया जिले की रहने वाली करीब 40 वर्षीय सोनी अपने एक साल के बेटे के साथ मंगलवार रात ट्रेन में सवार होकर अपने गांव यदुवंश नगर को जा रही थी। रात क...