कौशाम्बी, फरवरी 10 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव निवासी 44 वर्षीय फूलचंद्र पटेल पुत्र रामदास मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ पर लकड़ी काटने के लिए चढ़े थे। इस दौरान पैर फिसलने के कारण अचानक वह नीचे गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन आननफानन उनको लेकर सिराथू सीएचसी पहुंचे। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.