बलरामपुर, मई 12 -- उतरौला, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवाधनी के सुराहिया देवर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में नौ वर्षीय मासूम राप्ती नदी में डूब गया। देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बावजूद गोताखोर टीम को बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा सकी। प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम मंगलवार को भी टीम के साथ खोज अभियान में जुटी रही। हालांकि समाचार जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्राम महुवाधनी निवासी रक्षा राम ने बताया कि उनका नौ वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ राप्ती नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में डूबा मासूम, काफी मशक्कत के बावजूद नहीं लगा पता साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच...