सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के गांव हरडेकी में बुधवार को तालाब के पास पैर फिसलने से एक किशोरी तालाब में गिरकर डूब गई। किशोरी के डूबने की सूचना पर परिजन व ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे तक रेस्क्यू किया, लेकिन उसका कुछ भी पता न चल सका। गांव हरडेकी निवासी रिजवान की पुत्री सना (15) और आसिया दोनों सगी बहने तालाब के पास लगी लहसुन में पानी दे रही थी। तभी सना का पैर तालाब में फिसल गया। उसके बाद उसकी बहन आसिया ने सना के तालाब में डूबने की सूचना अपने घर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब पर एकत्र हो गई और ग्रामीणों ने तालाब में सना की तालाश शुरू की। सूचना पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजीव चौहान, कोतवाली प्रभारी राधे श्याम यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.