हरदोई, जुलाई 17 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में खेत पर जाते समय पैर फिसलने से सड़क पर गिरे एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टोलवा गांव निवासी 60 वर्षीय घुन्ना राठौर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे छह बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...