गाजीपुर, अप्रैल 30 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरवा घाट पर गुरुवार की दोपहर दोस्त के बहन की शादी में नोएडा से आया एक युवक गंगा स्नान के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। आंखों के सामने दोस्त को डूबते देख अन्य दोस्त बेसुध हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी मुद्रिका सिंह के पुत्री की शादी 28 अप्रैल को थी। अपने दोस्त सूरज के बहन की शादी में शामिल होने के लिए 19 वर्षीय जतिन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर के साथ राज पुत्र योगेंद्र सिंह,अमित पुत्र संतोष,अनमोल पुत्र अनिल अनुज पुत्र सुशील एव अंशु निवासी नोएडा भी शामिल होने के लिए साथ आये थे। गुरुवार की दोपहर गहमर नरव...