झांसी, अप्रैल 4 -- सकरार थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। शनिवार सुबह गांव अड़जार में पानी भरने गई महिला पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। जिससे डूबकर उसे मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गांव अड़जार निवासी हरीदास की पत्नी यशोदा (55) शनिवार को सुबह कुएं से पानी लेने गई थी। वह जैसे ही पानी भरने लगी, तभी अचानक उसका पैर फिसला और सीधे कुएं में गिर गई। वहीं तेज आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग चीखने लगे। शोर सुनकर आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.