कन्नौज, जून 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मक्का की फसल में पानी लगाने गए किसान की पैर फिसलने से काली नदी डूबने से मौत हो गई। किसान का शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के विजयी नगला गांव निवासी उपदेश उर्फ छंगे (42) पुत्र बेंचेलाल शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने साथी रोहित पुत्र राजेंद्र के साथ फर्रुखाबाद रोड स्थित काली नदी के दूसरी ओर गए थे। वहां उन्होंने एक खेत बटाई पर ले रखा है। जिसमें करीब 10 बीघा मक्का की फसल बो रखी है। फसल की सिंचाई के लिए समर पंप चलाया जा रहा था और उपदेश चेकबाल में पानी डाल रहे थे। बताया गया कि दो बाल्टी पानी डालने के बाद वह तीसरी बाल्टी भरने के लिए नदी की ओर बढ़े, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिसे वह करीब 10 फीट नीचे काली नद...