हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 14 -- यूपी के कुशीनगर में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरइहवा में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में अज्ञात 22 वर्षीय युवक का हत्या कर शव फेंका मिला। गन्ना छिलाई कराने को खेत देखने पहुंचे किसान ने शव को देख शोर मचाया। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दोपहर में पडरौना कोतवाली एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतक के सीने एवं पेट पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह बबुइया निवासी रामदरश साहनी अपना गन्ना छिलवाने के लिए खेत में रास्ता देखने गए थे। उन्होंने बगल के खेत में एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक का मृत ...