नोएडा, अप्रैल 1 -- दादरी, संवाददाता। मायचा गांव में युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के पैर पर गाड़ी चढ़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मायचा गांव के सत्यप्रकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मनीष सोमवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच विकास वहां से गाड़ी लेकर निकला। गाड़ी का एक पहिया मनीष के पैर पर चढ़ गया। मनीष ने इसका विरोध किया तो विकास ने फोन कर अपने पिता और भाई को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मनीष के साथ मारपीट की। मनीष के परिवार के लोग बीचबचाव में आए तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.