फतेहपुर, मार्च 6 -- बिंदकी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के छोटेलाल पुर गांव में होली के मौके पर हुए बवाल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार गांव में छापेमारी कर रही है। कई घरों के पुरुष गांव से फरार हैं। कुछ घरों में ताला बंद है। पुलिस की ऐसी दहशत है कि कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं है। वहीं एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बवाल की पृष्ठभूमि बताई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार ' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि जब गेंद जाने पर एक लड़का पहुंचा तो एक सिपाही ने उसे सरकंडी चौकी में ही बिठा लिया और मारपीट शुरु कर दी। उसका पिता जब चौकी पहुंचा तो उसे भी बिठा लिया। वह चौकी पहुंची और सिपाही के पैर पकड़ छुड़ाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। हाथ जोड़ती रही, लेकिन पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.