नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई। चश्मीदीदों के मुताबिक मलबे में 25 से 30 बच्चों के दबे होने की आशंका है। अलग-अलग टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। इमारत ढहने के कारणों के संबंध में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था, जिसके चलते नींव कमजोर हो गई थी। नींव कमजोर होने के चलते इमारत गिरी है। वहीं हादसे के चश्मदीद ने बताया कि 'ये 'हॉस्टल डेज' नाम की बिल्डिंग है इसके साथ एक और पीजी की बिल्डिंग गिरी है। हॉस्टल डेज खास तौर पर लड़कों की पीजी था जो कि पांच मंजिला था। और इसके बगल वाली बिल्डिंग भी गिरी है। जब बिल्डिंग गिर रही थी तो पास की दो बिल्डिंग हिलने लगी थी।' यह भी पढ़ें- सत्य नि...