गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। कासन गांव में गुरुवार सुबह नौ बजे पैरोल पर पूर्व फौजी पर ताबडतोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हमलावर मौके पर ही पिस्टल और कट्टा छोड़कर फरार हो गए। हत्या की वारदात पास में दुकान पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे 55 वर्षीय सुंदर फौजी गांव के पास स्थित पहाड़ी पर घूमने गया था। वहां से लौटकर वह कासन गांव में ही मोनी बाबा के चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए जेल से बाहर आए पूर्व फौजी को सरेआम गोलियों से भूना, गुरुग्राम में खूनी खेल एक आरोपी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने से वह गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने 20 सेकेंड में चार राउंड फायरिंग कर मौक से फरार हो ग...