हरदोई, जून 10 -- हरदोई। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने न्यायालयी कार्यों में लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग के एक पैरोकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। न्यायाधीश ने एसपी को पत्र भेजकर संबंधित पैरोकार प्रियांशु के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खेरौली मजरा खेतुई निवासी कल्लू ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया था कि सात अक्तूबर 2021 को सुभाषनगर में ई-रिक्शा हटाने में देरी होने पर संतोष नामक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। मामले में आरोपी संतोष की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने वादी को नोटिस जारी किया था। नोटिस की तामील के लिए 13 मई 2026 को थाना पैरोकार प्रियांशु को निर्देशित किया गया था। न्यायालय ने 20 मई, 29 मई और 8 जून को कई अवसर प्रदा...