नई दिल्ली, मई 17 -- गर्मियों और तेज धूप के कारण पैरों पर टैनिंग और सैंडल के निशान आम समस्या बन जाते हैं। कई बार ये निशान इतने जिद्दी हो जाते हैं कि सामान्य क्रीम या लोशन से भी नहीं जाते। साथ ही ये पैरों के लुक को खराब कर देते हैं और फिर कोई भी हील्स या सैंडल पहनने में शर्मिंदगी होती है। ऐसे में कुछ घरेलू और नैचुरल उपाय ज्यादा सेफ और असरदार माने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही 3 चीजों वाला फुट पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पैरों की टैनिंग को हल्का करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करेगा। इसे लगाने से पैरों की स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा।पैरों की टैनिंग क्यों होती है- तेज धूप में मौजूद यूवी किरणें स्किन में मेलानिन को बढ़ा देती हैं और इसी वजह से त्वचा का असली रंग काला पड़ जाता है। इसके अलावा तेज धूप में लगातार टाइट सैंडल पहनने...