नई दिल्ली, जुलाई 7 -- पैरेलल सिनेमा का मतलब समझते हैं? ऐसी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई, बिजनेस से परे कला और वास्तविकता पर आधारित होती हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जो एक बार अपने जीवन में जरूर देखी जानी चाहिए। ये ऐसी फिल्म है जो आपकी आत्मा को छू लेंगी, सुकून और देंगी और किरदारों से बांध देंगी। इन किरदारों से आपको प्यार हो जाएगा। फिल्म खत्म होने के बाद ये कहानियां आपके साथ चलती रहेंगी। कभी-कभी सिनेमा आपको हील होने में भी मदद करता है और ये वो सिनेमा है।एक डॉक्टर की मौत 1990 में फिल्म आई थी 'एक डॉक्टर की मौत'। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर पर बेस्ड थी जिसने कुष्ठ रोग का टीका खोज निकाला। लेकिन इसे बाद उसे अपने ही साथी डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों की जलन झेलोनी पड़ी। इस फिल्म को तपन सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। IMDB पर ...