गढ़वा, मार्च 25 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अमरोरा में एसएमसी अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव सह प्रधानाध्यापक, सभी वर्ग के विषय शिक्षक, बाल संसद के सदस्य व मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक और सहशैक्षणिक विकास को मजबूत करना तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। मीटिंग में बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान बच्चों के लर्निंग गैप को कम करने के लिए घर में शैक्षिक माहौल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों को बताया गया कि वे बच्चों के स्वअध्ययन में सहयोग करें और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.