चंदौली, जुलाई 3 -- दुलहीपुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य राइफल/पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 की 10 मीटर एयर राइफल पैरा पुरुष स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंधासी नई बस्ती निवासी पैरा शूटर वसीम खान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वह चंदौली जिले के पहले पैरा शूटर बन गए हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता (नेशनल) के लिए क्वालीफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया है। स्व कुतुबुद्दीन खान के पुत्र वसीम खान को गुरुकुल शूटिंग रेंज अकादमी (सर्कस रोड, वृंदावन कॉलोनी) में कोच नवीन पाल प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी इस सफलता पर अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ सहयोगी श्रीसेवा सामाजिक संस्था में भी खुशी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: शहर के शूटर्स ने चार रज...