हरिद्वार, मार्च 12 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनको कानून की जानकारी देते हुए समाज में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया ताकि वे जरूरतमंद लोगों तक सुलभ न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के दिशा-निर्देश पर प्राधिकरण सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ज्योति बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने पैरा लीगल वॉलंटियर्स से कहा कि वे समाज और न्याय व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनका दायित्व है कि वे जरूरतमंद लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करें और उन्हें न्याय प्राप...