धनबाद, जून 24 -- जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा आधारित पारा मेडिकल एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए योग्य एवं शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट (www.dhanbad.nic.in) तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों की कंप्यूटर प्रविष्टि और गठित कमेटी द्वारा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्रों एवं प्रतिवेदन के साथ अपना आवेदन 2 जुलाई की शाम 5 बजे तक सिविल सर्जन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नह...