रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। पंजाब के पटियाला में आयोजित 7वीं पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में खूंटी जिले के पैरा तीरंदाज झोंगो पाहन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल खूंटी बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान झारखंड रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम को पराजित करते हुए शानदार शुरुआत की। इसके बाद सेमीफाइनल में मेज़बान पंजाब की मजबूत टीम को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां कड़ी टक्कर के बाद झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सीनियर स्तर की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झोंगो पाहन का प्रदर्शन उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.